गिरडीह, नवम्बर 27 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के तिसरो गांव के 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर सुखदेव राय की मंगलवार को गुजरात में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सुखदेव राय गुजरात के सूरत में मजदूरी करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रयास और सहयोग से सुखदेव राय के शव को एम्बुलेंस द्वारा गुजरात से तिसरो गांव लाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि प्रवासी मजदूर सुखदेव राय पिछले काफी दिनों से गुजरात में रहकर काम करते थे। कुछ दिन पहले किसी कारणवश उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वह बीमार चल रहे थे। चार दिन पहले उनकी फिर से तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद साथियों द्वारा उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सुखदेव राय की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद परिजन गुजरात पहुंचे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.