गिरडीह, मार्च 17 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी पुलिस ने रविवार रात साढ़े आठ बजे के करीब बड़ी कार्रवाई करते हुए तिसरी थाना क्षेत्र के बरईपाट गांव के रास्ते तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह तिसरी पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध शराब कारोबारी सह गाड़ी ड्राइवर सुमित कुमार ( 25 ) पिता उमेश सिंह के रूप में पहचान की गई है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी सुमित कुमार जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गंगरा गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि जेएच 01 एएक्स 5216 नम्बर की कार से शराब की खेप चन्दौरी और पलमरूआ के रास्ते से बिहार के जमुई जिला ले जाने की तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रंजय कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.