गिरडीह, जुलाई 8 -- तिसरी में नहीं थम रहा है माइका का अवैध उत्खनन और इसकी तस्करी। तिसरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध माइका की तस्करी की जा रही है। तिसरी प्रखंड के उतरी छोर पर स्थित दूर-दराज के गांवों के वन भूखंड पर उत्खनन करवाने से लेकर संग्रह कराकर माइका माफियाओं द्वारा हर दिन लाखों रुपए की अवैध माइका की तस्करी की जाती है। मजे की बात यह है कि वन विभाग, खनन विभाग और पुलिस को इसकी बखूबी जानकारी है। बावजूद इसके वन और खनन विभाग चुप्पी साधे हुए है। जिसके कारण माइका माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। गौरतलब है कि तिसरी प्रखंड के पचरुखी, खटपोक, लोकाय, साखम, गोलगो, कर्णपुरा, रंगमटिया, डुब्बा, असनातरी, नारोटांड़, मनसाडीह आदि गांवों के बड़े भूखंड पर अवैध रूप से माइका का उत्खनन करवाया जाता है। इसके बाद गांव के ...