गिरडीह, मार्च 13 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के गांधी मैदान में शुक्रवार को रॉयल क्लब तिसरी द्वारा चार दिवसीय अनूप मरांडी मेमोरियल कप नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया गया। भाजपा नेता मनोज यादव और तिसरी के मुखिया किशोरी साव ने सामूहिक रूप से फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया। मौके पर सोनू हेंब्रम, अनासियस हेंब्रम, संतोष गुप्ता, विकास साव, प्रवीण सिंह, अजय रजक, राहुल यादव आदि मौजूद थे। यह टूर्नामेंट प्रखंड स्तरीय है। इस टूर्नामेंट में एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया है। जो भी टीम फाइनल में विजेता होगी उसे कमेटी द्वारा एक लाख नगद और कप दिया जाएगा जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपया नगद और कप दिया जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दिन पहला मैच महाकाल 11 तिसरी और नारोटांड़ चैंपियन टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें नारोटांड़ चैंपियन टीम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.