गिरडीह, मई 28 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखण्ड से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिहार में तस्करी की जा रही है। जबकि बिहार बोर्डर पर तैनात झारखण्ड और बिहार पुलिस इसे रोक पाने में विफल साबित हो रही है। हालांकि तिसरी व लोकाय नयनपुर थाना और मनसाडीह ओपी की पुलिस ने कई बार छापेमारी कर अवैध शराब के साथ तस्करों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। लेकिन यह नाकाफी है। बहरहाल, इस धंधे से जुड़कर शराब कारोबारी काफी तरक्की कर रहे हैं। तिसरी प्रखण्ड के लोकाय नयनपुर थाना और मनसाडीह ओपी क्षेत्र के जंगली रास्तों से बेरोक-टोक बिहार में शराब की सप्लाई की जाती है। यह भी पढ़ें- होम डिलीवरी से बिक रही शराब, चौराहों पर बिखरी खाली बोतलें जबसे बिहार में शराब पर रोक लगाई गई है तब से अवैध शराब के कारोबारियों की बांछे ही खिल गई है। पहले बिहार के लोग तिसरी और...