गिरडीह, जून 12 -- तिसरी, प्रतिनिधि। कड़ाके की गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच गिरिडीह जिला के तिसरी के एक युवक व समाजसेवी ओमप्रकाश यादव और उनकी पत्नी जया श्रीदेवी दोनों प्राणी कोलकाता में समाजसेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के लिए ओमप्रकाश यादव व इनकी पत्नी जया श्रीदेवी कोलकाता के आरएम रोड आशु बाबू बाजार के पास टेंट लगाकर अपने सहयोगियों के साथ पिछले 15 मई से लगातार राजगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और जरुरतमंद लोगों तथा बस के सवारियों को नि:शुल्क तौर पर शरबत पिलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। तिसरी के युवक ओमप्रकाश यादव और इनकी पत्नी जया श्रीदेवी द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा कार्य की न सिर्फ कोलकाता के लोग बल्कि तिसरी के लोग भी इस परिवार का जमकर सराहना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- फुटेश्वर नाथ धाम में श्...