तिसरी के दम्पति कोलकाता में बांट रहे हैं शरबत
गिरडीह, जून 19 -- तिसरी, प्रतिनिधि। कड़ाके की गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच गिरिडीह जिला के तिसरी के एक युवक व समाजसेवी ओमप्रकाश यादव और उनकी पत्नी जया श्रीदेवी दोनों कोलकाता में समाजसेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के लिए ओमप्रकाश यादव व इनकी पत्नी जया श्रीदेवी कोलकाता के आरएम रोड आशु बाबू बाजार के पास टेंट लगाकर अपने सहयोगियों के साथ 15 मई से लगातार राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और जरुरतमंद लोगों तथा बस के सवारियों को नि:शुल्क शरबत पिलाकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। तिसरी के दंपत्ति द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा कार्य की न सिर्फ कोलकाता के लोग बल्कि तिसरी के लोग भी जमकर सराहना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.