मधेपुरा, अप्रैल 2 -- आलमनगर एक संवाददाता ।प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर रात तिसरी बार आई तेज आंधी व बारिश से फसल सहित कई घरों को भारी नुकसान पहुंची है। इस साल 12 दिनों में तीन बार आयी आंधी पानी से लोगों को करोड़ों का नुकसान पहुंचा है। जबकि कुंजौड़ी पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर बजराहा वार्ड चार के अरुण कुमार का घर क्षतिग्रस्त होने से उसकी पत्नी सुलेखा देवी ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मकान क्षति पूर्ति देने का गुहार लगाई है। आंधी पानी से नगर पंचायत क्षेत्र सहित प्रखंड अंतर्गत खुरहान पंचायत के अलावा बसनवाड़ा, बिषपट्टी, सिंहार, नरथुआ-भागीपुर, कुंजौड़ी, ईटहरी, गंगापुर, किशनपुर रतवारा, खापुर, बड़गांव आदि पंचायतों में लगे गेहूं और मक्का सहित दलहन व तिलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंची है‌। ऐसे स्थिति में किसानों का कमर टुटना लाजमी है। इतना हीं न...