गिरडीह, अप्रैल 4 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के लोकाय पंचायत के गांवों में हाथियों का झुंड गुरुवार की शाम में पहुंचा। जिसके कारण गांव में भारी दहशत का माहौल है। वहीं ख़ाखोढाब के जंगल में भी दो हाथियों को देखा गया है। हालांकि किसी हाथी द्वारा किसी भी तरह की क्षति अभी तक नहीं पहुंचाई गई किंतु गांव के लोग काफी दहशत में है। बतला दें कि हाल में हाथियों ने मनसाडीह पंचायत के गांवों में जमकर आतंक मचाया था और कई घरों को तोड़ दिया था। आठ दिन दिन पहले ही हाथियों ने सिंघो गांव की महिला को घायल कर दिया। उक्त महिला का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है जबकि तीन दिनों पहले बरवाडीह पंचायत के लेढ़वाटांड़ स्कूल में भी हाथियों ने तोड़ फोड़ की थी। इधर हाथियों का झुंड लोकाय में पहुंचने की खबर मिलने के बाद वन विभाग कर्मी एक्सपर्ट टीम के साथ गुरुवार की रात लोकाय और मानपु...