गिरडीह, मार्च 24 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के लोगों के मनोरंजन और प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए तिसरी के थंभाचक्क में नर्सरी के सामने साढ़े आठ हेक्टेयर जमीन पर वन विभाग द्वारा नेचर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए थंभाचक्क के पास सोमवार को भूमि पूजन हुआ। तिसरी के रेंजर अनिल कुमार व प्रभारी वनपाल अभिमित राज सहित अन्य वन कर्मियों और पुजारी द्वारा पूरे विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी में बनने वाला पार्क प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण होगा। पार्क की प्राकृतिक छटाएं देखते ही बनेगी। लोग प्राकृतिक छटा बिखेरते पार्क को देखकर अभिभूत हो जाएंगे। यहां लोगों के मनोरंजन के लिए और बच्चों के खेलने के लिए कई व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के खेलने के लिए झूले सहित स्लाइडस व अन्य वस्तुओं की व्यवस्था रहेगी। वहीं झील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.