गिरडीह, दिसम्बर 13 -- तिसरी, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेश रंजन द्वारा तिसरी में अवैध माइका फैक्ट्रियों और इसके अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी खोरीमहुआ एसडीएम के नेतृत्व में तिसरी के गम्हरियाटांड़ में चार और पकड़ियाटांड़ में एक अवैध माइका गोदामों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान चार गोदामों से लाखों रुपए की लागत से भारी मात्रा में अवैध माइका जब्त किया गया है जबकि गम्हरियाटांड़ के एक गोदाम में माइका नहीं मिला है। इधर, छापेमारी के उपरांत गम्हरियाटांड़ स्थित तीन और पकड़ियाटांड़ के एक माइका गोदामों को सील कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान तिसरी के सीओ अखिलेश प्रसाद, थाना प्रभारी रंजय कुमार व सीआई आदि मौजूद थे। इसके पहले भी 5 और 6 दिसम्बर को एसडीएम अनिमेश रंजन के ...