गिरडीह, अप्रैल 6 -- तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के बरैपाट गांव निवासी अनिल यादव के 5 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की शनिवार शाम खेलने के क्रम में निर्माणाधीन कुएं में डूबने से मौत हो गई है। गांववालों ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत बरैपाट गांव में कुआं का निर्माण कराया जा रहा है जो पिछले डेढ़ साल से अधूरा पड़ा है। रोजगार सेवक, पंचायत सेवक और कनीय अभियंता की लापरवाही व मनमानी रवैए के कारण कुएं का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा सका है। जिसके कारण यह घटना घटी है और एक मासूम बच्चा मनरेगा कर्मियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि बरैपाट गांव के निवासी अनिल यादव के पांच वर्षीय पुत्र अमन कुमार शनिवार शाम 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद अमन अन्य बच्चों के साथ गांव में ही खेल रहा था। इसी दौरान अमन यादव खेलते -खेलते कु...