देवघर, मई 31 -- नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अज्ञात युवक की पहचान देर रात कर ली गई। घायल युवक की पहचान मूल रूप से बिहार के शेखपुरा निवासी लगभग 30 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। वह अरविंद सिंह का पुत्र है। हालांकि पिछले कई वर्षों से वह नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज रोड गेट के किनारे अपना घर बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम तिवारी चौक पर ब्रेकर के कारण बाइक दुर्घटनाग्रसत हो जाने के कारण वह भी सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे टोटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास तत्काल पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी स्थिति गंभीर पा...