सासाराम, जनवरी 27 -- डेहरी। तिलौथू इंटरस्तरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर एक बार फिर मैकू राम को प्रभार देने का निर्देश मिला है। बताया जाता है कि न्यायालय के आदेश के आलोक में 10 जनवरी को उप विकास आयुक्त ने योगदान करने से संबंधित पत्र जारी किया था। तमाम विवादों के बीच योगदान का निर्देश मिला है। पूर्व प्रमुख सह राष्ट्रीय मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने कहा कि मैकू को न्याय मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...