सासाराम, मार्च 5 -- डेहरी, एक संवाददाता। अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया ग्राम में बीती शाम दो पक्षों में किसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों से अमझोर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसपी रौशन कुमार ने बताया की इस सिलसिले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों से दिए गए आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...