तिलौथू में मारपीट के साथ बाराती को बनाया बंधक
सासाराम, मई 13 -- डेहरी, एक संवाददाता। अमझोर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में मंगलवार की रात एक बारात में नाच प्रोग्राम के दौरान नृतकियों के साथ अभद्र व्यवहार के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। बारात विशुनपुरा गांव के तिलेश्वर पासवान के घर मेदनीपुर गांव से आई थी। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ मनचलों द्वारा बारातियों के साथ मारपीट की गई है। उन्हें एक घर में बंद कर दिया गया था। घटना नाच के दौरान ढाई बजे रात की है। सुबह मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई। यह भी पढ़ें- तिलौथू में मारपीट के साथ बाराती को बनाया बंधक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.