सासाराम, जून 23 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के भुंदर बिगहा गांव निवासी व पूर्व मुखिया रामगोपाल सिंह यादव के पुत्र अभिषेक कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर प्रखंड क्षेत्र के साथ पूरे जिले का नाम रौशन किया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही अभिषेक के घर में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं गांव वालों में भी पहली बार क्षेत्र से डीएसपी बनने पर काफी हर्ष का माहौल है। जब अभिषेक अपने पिता रामगोपाल सिंह के साथ गांव पहुंचे तो गांव वालों ने ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया तथा फूल मालाओं से लाद दिया। यह भी पढ़ें- तिलौथू में पूर्व मुखिया का बेटा बना डीएसपी, ढोल नगाड़ो के साथ किया स्वागत यह भी पढ़ें- बीपीएससी में चार युवाओं की सफलता से क्षेत्र गौरवान्वित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...