सासाराम, जुलाई 5 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेवही गांव से अपनी पत्नी की हत्या के आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि 23 जून को सेवही गांव में 26 वर्षीय नवविवाहिता प्रियांशु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मृतका की मां के बयान पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति प्रदीप कुमार, पिता रामप्रवेश प्रजापति, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद सभी नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए थे। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...