सासाराम, अप्रैल 28 -- डेहरी, एक संवाददाता। पहाड़ की तराई में बसे तिलौथू प्रखंड क्षेत्र को बरसात के मौसम में झरनों व तालाबों के लिए जाना जाता है। वहीं गर्मी का मौसम शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। हालत यह है कि प्रखंड के 11 पंचायत में से सभी को मिलाकर 100 से अधिक चापाकल खराब पड़े हैं। जबकि उससे भी बुरी स्थिति नल जल योजना की है। बताया जाता है कि पिछले छह माह से 72 से अधिक नल जल योजना के खराब होने से पानी आपूर्ति बाधित है। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...