कोडरमा, जून 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। विद्यापुरी की समाजसेवी राखी भदानी ने अपनी छीनी गई सोने की चेन बरामद नहीं होने पर तिलैया पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, उनकी पहचान भी हो गई है और उन्होंने अपराध स्वीकार भी कर लिया है, इसके बावजूद अब तक उनकी चेन बरामद नहीं हो सकी है। राखी भदानी ने कहा कि केवल आरोपियों की गिरफ्तारी से पीड़ित को पूर्ण न्याय नहीं मिल सकता। लूटी गई संपत्ति की बरामदगी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी चेन बरामद कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- सोनारी बैग छिनतई के आरोपियों को कदमा मामले में रिमांड पर लेगी पुलिस उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में यदि अपराधियो...