तिलैया थाना प्रभारी कांग्रेस नेताओं ने किया सम्मानित
कोडरमा, अगस्त 17 -- कोडरमा। तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार को 15 अगस्त को रांची में गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बधाई दीं। इंस्पेक्टर विनय कुमार को यह वीरता पदक वर्ष 2018 में लातेहार जिले के छिपादोहर थाना में पदस्थापित रहने के दौरान नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक उग्रवादी को मार गिराने के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फैयाज अब्बू केशर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, मो. इरसाद एवं जिला महासचिव आशीष पांडेय सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए थानेदार जहांगीर व नीरज सम्मानित
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.