कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मडुवाटांड़ स्थित एक शिव मंदिर से सामने आया है, जहां रविवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब मंदिर का दरवाजा खुला देख उन्हें संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो मंदिर के कई सामान गायब थे और दान पेटी टूटी हुई पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर नगला में लगातार चोरियां, एफआईआर की मांग लोगों ने बताया कि चोरों ने मंदिर में लगे दो घंटे, नाग-नागिन की ...