कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, निज प्रतिनिधि। तिलैया थाना में चोरी और चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ताजा मामला रविवार की शाम की है। यहां गांधी स्कूल रोड में एक बार फिर चेन छिनतई की घटना सामने आई है। घटना रविवार शाम करीब 6:50 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय देवंती देवी (पति रमेश सिंह), निवासी वार्ड नंबर 24, गांधी स्कूल रोड गली नंबर पांच, बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान जैसे ही वह अपने घर के पास गली में पैदल पहुंचीं, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन गली में सन्नाटा होने के कारण बदमाश भागने में सफल रहे। आसपास लगे सीस...