कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता झुमरीतिलैया और कोडरमा के करीब एक लाख लोगों को अभी तीन दिनों तक पानी नहीं मिलेगा। उरवां प्लांट स्थित इंटेकवेल का मोटर जल जाने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। मोटर की मरम्मत का दावा किया जा रहा है। इसे बनाने में दो से तीन दिनों का समय लगने की संभावना जतायी गई है। इस तकनीकी खराबी के कारण आगामी तीन दिनों तक झुमरीतिलैया शहरी जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति बाधित रहेगी।
पानी की कमी का असर मालूम हो कि कोडरमा और झुमरीतिलैया के एक लाख लोगों को सोमवार से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। अभी तीन दिन लोगों को बिना पानी इस भीषण गर्मी में गुजारना होगा। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो लोग केवल सप्लाई वाले पानी पर निर्भर हैं, उनके घरों के बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। बड़े लोग काम पर कैसे जाएंगे। रोजमर्रा के दर्जनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.