शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- शाहजहांपुर। धनबाद से चलकर फिरोजपुर कैंट को जाने बाली गंगा सतलज एक्सप्रेस में शनिवार देर शाम तिलहर रेलवे स्टेशन पर पत्थरबाजी हो गयी, जिसमें एक महिला यात्री को चोट लगने पर मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए जीआरपी पुलिस का स्कोर्ट चलता रहता है, उसके बाद भी अपराधों कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला शनिवार शाम जिले के तिलहर रेलवे स्टेशन का है। ट्रेन के जनरल कोच में बैठने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों द्वारा ट्रेन रुकने पर नीचे उतरकर पत्थरबाजी करने लगे, माहौल बिगड़ता देख यात्री भी कुछ देर के लिए सहम गए और खिड़कियों को बंद करने लगे। विवाद कम होने के बजाय बढ़ रहा था। इसी दौरान किसी ने ट्रेन में पत्थर फेंक कर मारा, जिससे एक महिला यात्री घायल हो गयी। जिले के पुवायां क्षेत्र के टेहरी टुकली गांव की रहन...