शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- भीषण ठंड के बीच तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से बच्चों के इलाज को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। अस्पताल पहुंच रहे परिजनों को अपने बीमार बच्चों के इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में परिजन सामान्य चिकित्सकों से ही बच्चों को दवा दिला रहे हैं, जबकि इस ओर न तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। ठंड बढ़ने के साथ बच्चों में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। सीएचसी में प्रतिदिन 700 से 800 की ओपीडी हो रही है, जिसमें आधे से अधिक संख्या बच्चों की बताई जा रही है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बीमार बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न मिलने से कई लोग निराश होकर लौट गए। कु...