शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- शाहजहांपुर। तिलहर में मंगलवार की देर रात ड्यूटी करके घर लौट रहे एक पंप ऑपरेटर की हाईवे पर पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील नगर गांव निवासी 26 वर्षीय विशेष कुमार तिलहर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे विशेष कुमार ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर धनेला गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशेष कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.