शाहजहांपुर, मार्च 13 -- तिलहर। ट्रेन हादसे में लेखपाल अमरदीप सक्सेना की हुई मौत को लेकर तहसील में एसडीएम सदानंद सरोज एवं तहसीलदार दीपेंद्र कुमार के द्वारा शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। नया तहसीलदार मनु माथुर, पूनम मधुकर, सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को तहसील स्थित लेखपाल संघ कार्यालय पर लेखपालों ने भी अमरदीप सक्सेना को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संघ के प्रदेश सचिव नीरज राठौर, अनूप शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, तरुण प्रताप, प्रवीण कुमार, दीपक यादव, निदा खान, सौम्या दुबे, शालिनी शर्मा, शिवा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...