शाहजहांपुर, मार्च 24 -- मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। तिलहर तहसील के पास सोमवार को एंटी करप्शन की टीम ने मत्स्य विभाग के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक पूरनलाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मत्स्य निरीक्षक ने सदापुर गांव के राजेश से तालाबों का पट्टा लेने वाली समिति के गठन के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एंटी करप्शन की टीम मत्स्य निरीक्षक को पकड़कर कटरा थाने ले गई। राजेश कुमार ने बताया कि तालाबों का पट्टा लेने वाली समिति के गठन के लिए दिसंबर 2025 में मत्स्य जीवी सहकारी समिति के नाम से आवेदन किया था। आरोप है कि उनकी फाइल को बरेली नहीं भेजा गया। राजेश ने निरीक्षक पूरनलाल से संपर्क किया, तो उन्होंने फाइल अग्रसारित कराने के लिए एक लाख रुपए मांगे। बाद में दोनों पक्षों में सौदेबाजी हुई और 60 हजार रुपए में डील हो ग...