शाहजहांपुर, मई 3 -- तिलहर। नगर पंचायत कटरा के चेयरमैन उप चुनाव को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी सौरभ दीक्षित ने मतगणना स्थल बनाए गए ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वाई-फाई सहित सीसीटीवी लगवाने के साथ कई दिशा निर्देश दिए।शनिवार को डीएम व एसपी ब्लॉक परिसर में पहुंचे और उन्होंने बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम जीत सिंह राय को परिसर में वाई-फाई के साथ सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम के अंदर मौजूद सभी खिड़कियों को बंद करने, बिजली सप्लाई बाहर से कट करने की व्यवस्था करने पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट लगवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कटरा उप चुनाव : डीएम-एसपी ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया डीएम ने कहा कि आरओ की टेबल कमरे के बाहर लगवाने के साथ ब्लॉक के अंदर आने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिं...