शाहजहांपुर, मार्च 20 -- तिलहर। घेरचौबा मोहल्ला में एक महिला ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी होने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। मोहल्ला निवासी सीमा के अनुसार 17 मार्च की शाम वह परिवार के साथ बरैचा गांव में शादी समारोह में गई थी। घर में ताला लगाने के लिए उसने पड़ोसी पप्पू से ताला लिया और चाबी भी उसी के पास छोड़ दी। 19 मार्च की सुबह लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर अलमारी का ताला टूटा था। महिला का आरोप है कि घर से सोने का मांग टीका, बेसर, पेंडल, बच्चों के चांदी के खड़वा, करधनी, पायल, तीन चांदी के सिक्के और 35 हजार रुपये नगद चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.