शाहजहांपुर, मार्च 1 -- सभासदों ने ईओ व नगर पालिका कर्मचारियों के साथ धूमधाम से होली पर्व मनाते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। शनिवार को सभासद अभिषेक सिंह एवं सत्येंद्र सिंह सुशील के नेतृत्व में नगर पालिका सभागार में धूमधाम के साथ होली पर्व मनाया गया। ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने सभासदों कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के साथ गुलाल लगाकर होली मनाई और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के सभासद शानू हुसैन एवं आसिफ खान छोटू ने भी होली खेली और सभी को बधाई दी। इसके बाद सभासदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान सत्येंद्र सिंह सुशील, अभिषेक सिंह, दिलीप सक्सेना अक्कू, शानू हुसैन, संजीव गुप्ता ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता दीपू, सुमित कुमार, संदीप रस्तोगी, युवराज सिंह, अनुज सिंह, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...