शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। तिलहर निवासी एक युवक ने खिरनीबाग स्थित काली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म अपनाया। फैज नाम के युवक ने अपना नाम बदलकर सोनू चौहान रख लिया और हिंदू धर्म में आस्था जताई। कार्यक्रम हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि दुर्गेश मिश्रा ने मंत्रोच्चार कर उन्हें नए धार्मिक जीवन में प्रवेश कराया। सोनू चौहान ने बताया कि वह पेशे से शिक्षक हैं और पहले से ही भगवान शिव के भक्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनकी लंबे समय से जुड़ी आस्था का परिणाम है। यह भी पढ़ें- महाकालेश्वर धाम कठेली में शिव मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...