बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। तिलहर और बदायूं की दो फर्म महाकाल फर्म से 74.13 और महावीर ट्रेडिंग से 4.5 करोड़ का लेनदेन हुआ। मामले में हवाला कारोबार से जुड़ी अब तक 35 से ज्यादा बोगस फर्म सामने आ चुकीं। शाहजहांपुर से ज्यादातर बोगस फर्म जुड़ी हैं। सभी फर्म मेंथा तेल का काम करती हैं। सोमवार को पुलिस ने बारादरी व भुता निवासी दो व्यक्तियों को जेल भेज दिया था। भुता के एक व्यक्ति के खाते में 23.65 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया था। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में मामले की तह तक पहुंचने में टीम जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...