बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बरौनी। तिलरथ-जमालपुर रेलखंड पर अभी मात्र दो जोड़ी सवारी गाड़ी का परिचालन किया जा रहा है। जबकि, कई बार इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का आश्वासन रेल प्रशासन द्वारा दिया गया है। अब तक इस रेल खंड पर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी शुरू नहीं हो पाया है और न ही अब तक पैसेंजर ट्रेनों की ही संख्या बढ़ायी गई है। इससे उक्त रुट में सफर करने वाले यात्रियों को अत्यधिक भीड़ के चलते फजीहत झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...