इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- भरथना। तहसील क्षेत्र के ग्राम तिलयानी थरी में सोमवार को आग से एक सौ तीस बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। 12 से अधिक किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। सोमवार दोपहर अचानक खेतों से धुआं उठता दिखाई दिया। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही समय में 130 बीघा खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार छा गया। किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कोई पानी डाल रहा था, तो कोई हरी टहनियों और मिट्टी के सहारे लपटों को रोकने में जुटा था। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद खेतों में केवल राख और फसल के अवशेष ही नजर आए। इस घटना में राम किशोर, ...