रांची, मई 2 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड का ऐतिहासिक तिलमी मंडा पर्व शनिवार को पारंपरिक झूलन कार्यक्रम के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गया। आयोजन के दौरान क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित संजय गोस्वामी द्वारा मंदिर परिसर के शुद्धिकरण और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। यह भी पढ़ें- हुरहुरी और अगडु में मंडा मेला संपन्नकार्यक्रम की विशेषताएँ इस दौरान 51 भगतियों ने नौ दिनों तक निर्जला उपवास और अल्पाहार कर भगवान शिव की आराधना की। शुक्रवार रात आयोजित धुआं-सुआ और फुलकुंदी कार्यक्रम में भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। शनिवार को झूलन कार्यक्रम के दौरान भक्तों द्वारा आस्था के फूल बरसाए गए, जिन्हें पाने के लिए श्रद्धालुओं में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.