तिलपता-मकौड़ा के बीच बन रहे फ्लाईओवर का काम पूरा
नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । शहर की 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता और मकौड़ा गांव के बीच बन रहे फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही 15 जून से शुरू हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन के बीच इसे शुरू करने पर सहमति बन गई है। इसके शुरू होने के बाद नोएडा, ग्रेनो वेस्ट से ग्रेटर नोएडा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। लोगों को शहर के जाम से मुक्ति मिलेगी। जानकारी के मुताबिक करीब छह साल से इस फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है। इसके शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ग्रेटर नोएडा ईस्ट के बीच 130 मीटर रोड पर वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। वहीं अंडरपास पर जलजमाव की समस्या को समाप्त करने का काम भी शुरू हो सकेगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 2020 में फ्लाइओवर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.