मुंगेर, मार्च 25 -- तारापुर,निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को शंभुगंज प्रखंड के तिलडीहा स्थित मां कृष्ण काली भगवती दुर्गा महारानी मंदिर में पूजा- के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण बांका और मुंगेर को जोड़ने वाली बदुआ नदी पर गोगाचक-तिलडीहा के समीप बने पुल पर भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी विकट हो गई कि चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पैदल यात्रियों को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लगभग 100 मीटर लंबे पुल को पार करने में श्रद्धालुओं को एक-एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण पुल पर फंसे वाहन सवार गर्मी से बेहाल दिखे। हालात ऐसा था कि लोग अपने वाहन के दरवाजे तक नहीं खोल पा रहे थे। जाम से बचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पुल का उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.