सिमडेगा, अप्रैल 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए चल रही कार्रवाइयों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बताया गया कि जिले के तिलगा और कोचेडेगा बालू घाटों की बंदोबस्ती हो चुकी है। हालांकि उनका संचालन अभी शुरू नहीं हुआ है। डीसी ने शेष घाटों के शीघ्र बंदोबस्ती की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। मौके पर खनन पदाधिकारी ने बताया कि इस माह अब तक अवैध खनन के विरुद्ध 23 निरीक्षण किए गए। जिनमें 6 प्राथमिकी दर्ज की गईं। साथ ही 10 वाहनों को जब्त करते हुए कुल 2,11,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 मार्च तक कुल 207 निरीक्षण किए गए। जिनमें 62 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 116 वाहनों को जब्त किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.