कन्नौज, जून 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय जन आंदोलन फ्रंट (कांग्रेस) के प्रदेश महासचिव विनोद दुबे ने कहा जहां प्रदेश सरकार नदियों और तालाबों का अस्तित्व बचाने की का दावा कर रही है। वहीं यहां पर भूमाफिया तिलखोर नदी का अस्तित्व खत्म करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा पिछले वर्ष तिलखोर नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जब हंगामा मचा तब तहसील प्रशासन ने पैमाइश करवरकर खानापूरी कर दी। इसके बाद एक बार फिर से मामला ठंडा रास्ते में चला गया। इस नदी का रास्ता खुल जाने से मोहल्ला सराफान, दीक्षितान और बनवारी नगर के निवासियों को हमेशा के लिए जल भराव से छुटकारा मिल जाता। अतिक्रमण के कारण तिलखोर नदी कई जगह नाले में तब्दील हो चुकी है। पिछले वर्ष पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने तिलखोर नाले की सफाई कराई थी, लेकिन मुख्य मार्ग की सकरी पुलिया के कारण पानी का बहाव उल...