प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज,संवाददाता। काशी तमिल संगमम् यात्रा के तहत तमिल मेहमानों के पांचवे दल का आगमन शुक्रवार को संगम के वीआईपी घाट पर हुआ। जिनका स्वागत महापौर चन्द्र गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने तिलक व माल्यार्पण कर के किया। इस दौरान वीआईपी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने तमिल मेहमानों के टीम लीडर को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र व गंगा जल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं क्षेत्रीय अभिलेखागार और पांडुलिपि पुस्तकालय की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में प्राचीन ताड़पत्र व कागजी पांडुलिपियों को तमिल सदस्य ने कर उसके महत्व को जाना। वहीं एनसीजेडसीसी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महापौर ने कहा कि काशी तमिल संगमम् यात्रा उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का सशक्त प्रतीक है...