गोरखपुर, मई 9 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल रामलखना गांव में तिलक समारोह से लौट रहे युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जंगल रामलखना स्थित अंबेडकर टोला निवासी दीपक कुमार भारती पुत्र अमरजीत 4 मई की रात गांव में आयोजित सोमनाथ के लड़के के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाकर घर लौटते समय रास्ते में गांव के सोनू यादव, विजय प्रताप यादव, विजय बहादुर यादव पुत्रगण रामभजन यादव, रामभजन यादव पुत्र झिंगुरी तथा चार अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- खोखा पर लघुशंका को रोकने पर घरवालों का पीटा आरोप है कि...