आजमगढ़, अप्रैल 27 -- बिलरियागंज। क्षेत्र के सियरहां में दो दिन पूर्व तिलक में शामिल होने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहीर दी है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव निवासी देवेश गौड़ ने बताया कि उसकी बाइक लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी दुर्गा प्रसाद पांडेय 24 अप्रैल को तिलक कार्यक्रम में शामिल होने बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहां गांव गए थे। बाइक खड़ी कर कार्यक्रम में चले गए। लौटे तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर देवेश गोंड ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज में सड़क किनारे खड़ी बाइक चुरा ले गए चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...