शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग भारी पड़ गई। 12 बोर की दोनाली बंदूक से चली गोली लगने से पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तिलक चढ़ाने की रस्म के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने 12 बोर की दोनाली बंदूक में कारतूस भरकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन बंदूक ठीक से संभाल नहीं सका। इसी दौरान अचानक फायर हो गया और छर्रे पास खड़े लोगों को जा लगे। घटना में पांच लोग जख्मी हो गए। परिजन सभी घायलों को तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। एसओ उमेश...