कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम, जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में सोमवार की सुबह एक 24 वर्षीय युवक का शव गांव से करीब 500 मीटर पश्चिम सरेह में मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां तिलक समारोह में हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।तहरीर के मुताबिक सुबोध गुप्ता पुत्र लखीचंद गुप्ता रविवार को गांव के ही एक व्यक्ति के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव बताया जा रहा है कि डीजे संचालक ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी।घटना सोमवार की भोर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। इस सूचना ...