बाराबंकी, फरवरी 20 -- सतरिख,संवाददाता। क्षेत्र के सहेलिया गांव में गुरुवार को एक विवाह व तिलक समारोह के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा। वहां से डॉक्टर ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गोली रिवॉल्वर से चली है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भोजन के दौरान चली थी गोली सहेलिया गांव निवासी अवधराम यादव की पुत्री की शादी गुरुवार को थी। इसी दौरान उनके बेटे का तिलक समारोह भी था। इसमें शामिल होने के लिए इनके रिश्तेदार सुनील यादव (45) निवासी ग्राम पलिया मसूदपुर थाना जहांगीराबाद भी आए थे। घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। देर रात भोजन के दौरान अचानक गोली सुनील के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.