छपरा, मई 7 -- तिलक समारोह में युवक पर चाकू से हमला, पीएमसीएच में मौत दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव निवासी परमेश्वर प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र बीरबल प्रसाद बुधवार को अपने फूफा की पुत्री के तिलक समारोह में शामिल होने तरैया थाना क्षेत्र के अंधरबाड़ी डुमरी गांव गए थे। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम अचानक तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश में भीगने के बाद बीरबल पास में जल रहे चूल्हे के समीप खड़े होकर हाथ और कपड़ा सुखा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने उनके सिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.