तिलक समारोह में महिलाओं से अभद्रता और लूट
हरदोई, अप्रैल 30 -- बेहटा गोकुल। ग्राम सकहा स्थित एक गेस्ट हाउस में तिलक समारोह के दौरान दबंगों ने दीवार फांदकर घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि गैंगस्टर अंकुर यादव अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और महिलाओं से अभद्रता करते हुए मेहमानों से मारपीट की। घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। ग्राम मानपुर निवासी राकेश सिंह के बेटे अनिल सिंह का तिलक समारोह 29 अप्रैल को सकहा गांव में विनीत सिंह के गेस्ट हाउस में था। पीड़ित राकेश सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे कार्यक्रम समाप्ति की ओर था। तभी अंकुर यादव अपने साथियों के साथ गेस्ट हाउस की दीवार कूदकर अंदर घुस आया और महिलाओं से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अर्चना, अभय, सूरज सिंह, शिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.