इटावा औरैया, मई 2 -- भरथना। मल्हौसी में तिलक समारोह के दौरान मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बच्चों के बीच खाने को लेकर हुई कहासुनी ने अचानक तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते बड़े लोग भी विवाद में कूद पड़े और लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। साम्हो चौकी प्रभारी कोमल चौधरी ने बताया मल्हौसी निवासी अरुण कुमार समेत वीरु सिंह, आशीष कुमार, सुशील कुमार और जोगेंद्र कुमार निवासी ग्राम धर्मपुर, थाना फफूंद औरैया को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर कोर्ट भेजा गया है। वहीं, इसी क्रम में नगला अजीत गांव में भी आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने रजनेश और धीरज के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट ...